झारखंड
Simdega: कोलेबिरा मुख्य पथ पर हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Tara Tandi
20 Jan 2025 3:22 PM IST

x
Simdega सिमडेगा : सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य पथ पर फीकापानी के पास एक हाईवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस गाड़ी में पत्थर चिप्स लदा हुआ था. दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति और लापरवाही बताया जा रहा है. यह वाहन विनोद कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया गया है. हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं.
अवैध बालू लदा ट्रक जब्त
दूसरी ओर सिमडेगा के माइनिंग विभाग ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ क्षेत्र से माइनिंग विभाग ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने इस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर को लचरागढ़ पुलिस पिकेट में जमा कर दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है. मामले की जांच जारी है.
TagsSimdega कोलेबिरा मुख्य पथहाईवा दुर्घटनाग्रस्तबालू लदा ट्रैक्टर जब्तSimdega Kolebira main roadHiva accidentsand laden tractor seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





