झारखंड

पांचवीं मंजिल से कूदकर बीमार महिला ने दी जान

Admin Delhi 1
31 Jan 2023 12:28 PM IST
पांचवीं मंजिल से कूदकर बीमार महिला ने दी जान
x

जमशेदपुर न्यूज़: उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 4 स्थित कैलाश धाम सोसाइटी निवासी गिनिश्री पूर्ति (45) ने अपने फ्लैट के पांचवें तल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना देर रात 2 बजे की बताई जा रही है. इधर, सूचना पाकर उलीडीह पुलिस भी एमजीएम अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई. मामले में गिनिश्री के पति गंगाधर पूर्ति के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. गंगाधर पूर्ति बिजली विभाग में कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि गिनिश्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. दो माह से उसका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा था. देर रात अचानक वह फ्लैट की बालकनी में गई और छलांग लगा दी. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का है. मौत के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

Next Story