झारखंड

झारखंड में चौंकाने वाली घटना घरेलू विवाद में मां-बेटी को जिंदा जलाने वाली सास गिरफ्तार

Bhumika Sahu
11 July 2022 10:26 AM GMT
झारखंड में चौंकाने वाली घटना घरेलू विवाद में मां-बेटी को जिंदा जलाने वाली सास गिरफ्तार
x
झारखंड में चौंकाने वाली घटना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चतरा. झारखंड में रांची के बाद चतरा में डबल मर्डर की खबर आई है। यहां 10 जुलाई की देर रात रांची में एक होटल में पिता-पुत्र की हत्या का बाद चतरा जिले में मां-बेटी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति जगदीश यादव और ससुर पर भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैं। पुलिस मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। एक दिन में राज्य के दो जगहों पर हुए डबल मर्डर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कानीचेनि गांव की है।

देर रात घटी घटना
10 जुलाई की देर रात महिला दुलरिया देवी (25) और उसकी 2 साल की बेटी मुन्नी को उसके कमरे में जिंदा जला दिया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बरामद करते हुए, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पति और ससुर फरार मिले जबकि सास इंदुवा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दोनो को जिंदा जलाया है। ससुराल में अक्सर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। वहीं पड़ोसियों के भी कहना था कि दुलरिया के साथ अक्सर घर में मारपीट होती थी। 10 जुलाई की शाम में ससुराल वालों से दुलरिया का झाड़गा हुआ था। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, और मृतका के घर के बाहर ग्रामीण जुटने लगे।
खुद को लगाई आग: सास
मामले मे अपने बारे में सफाई देते हुए मृतका की सास इंदुवा देवी ने बताया कि मोबाइल को लेकर बहु का बेटे के साथ 10 जुलाई की शाम विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में जाकर बहु ने अपने कमरे में खुद आग लगाई। उसे और उसकी बेटी को उन लोगों ने नहीं जलाया है।
मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि कानीचेनि गांव में मां-बेटी की जलने से मौत हुई है। सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति और ससुर पर भी हत्या का केस मृतका की मां ने कराया है। दोनों फरार हैं। जांच में पुरा मामला सामने आएगा।


Next Story