झारखंड
Palamu में सेक्स रैकेट का जाल गहराया, HIV संक्रमण की आशंका से मचा हड़कंप
Tara Tandi
13 May 2025 6:05 PM IST

x
Palamu पलामू : पलामू में सेक्स रैकेट का धंधा तेजी से फैलता जा रहा है. अब यह शहरों से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक फैल चुका है. शाम ढलते ही शहर के कई होटलों और निजी आवासों में देह व्यापार का काम शुरू हो जाता है. इतना ही नहीं, व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी स्पा सेंटर्स की आड़ में भी यह धंधा फल फूल रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलामू जिले में 1500 से अधिक महिलाएं देह व्यापार में संलिप्त हैं. इनमें अधिकतर की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है. इनमें से कई HIV संक्रमित भी पायी गयी हैं.
सूत्रों की मानें तो देह व्यापार के धंधे में 10% से अधिक स्कूली बच्चियां और 50% से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं. शहर में बढ़ते सेक्स रैकेट के धंधे से ना सिर्फ सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है, बल्कि HIV संक्रमण जैसे गंभीर स्वास्थ्य संकट भी बढ़ते जा रहे हैं.
सेक्स रैकेट में ना सिर्फ पलामू के विभिन्न हिस्सों (मेदिनीनगर, पाटन, चैनपुर ,हुसैनाबाद और बिश्रामपुर) की लड़कियां और महिलाएं शामिल हैं, बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़, रांची और वाराणसी से भी लड़कियों को लाकर हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स के पास भेजा जाता है.
TagsPalamu सेक्स रैकेटजाल गहरायाHIV संक्रमणआशंका मचा हड़कंपPalamu sex racketthe net deepenedHIV infectionfear created panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





