झारखंड
Seraikela: सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत, ड्राइवर जिंदा जला
Tara Tandi
4 Nov 2024 11:48 AM IST

x
Seraikela सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में काला पत्थर गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ट्रेलर और 407 के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक जिंदा जल गया और 407 के चालक और कंडक्टर की भी मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि उनके परिवार को सूचना दी जा सके। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
TagsSeraikela सड़क हादसातीन लोगों मौतड्राइवर जिंदा जलाSeraikela road accidentthree people dieddriver burnt aliveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





