झारखंड

सनसनीखेज मामला: पत्नी ने पति पर डाला गर्म पानी, अस्पताल में मौत

Deepa Sahu
2 May 2022 9:07 PM IST
सनसनीखेज मामला: पत्नी ने पति पर डाला गर्म पानी, अस्पताल में मौत
x
हजारीबाग में पत्नी द्वारा पति की जान लेने का मामला उजागर हुआ.

हज़ारीबाग़ : हजारीबाग में पत्नी द्वारा पति की जान लेने का मामला उजागर हुआ. मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव का है. पत्नी द्वारा नींद में सो रहे पति पर उबलता हुआ पानी डालकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में अस्पताल में भर्ती घायल पति ने इलाज के दौरान पुलिस के समक्ष सनसनीखेज बयान दर्ज किया था. इलाज के दौरान रविवार को रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल में एसएसबी जवान की मौत हो गई.

महिला का पति तिलेश्वर कुमार 28 बटालियन एसएसबी के जवान था. वह नापो खुर्द का निवासी था. छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ 28 बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात था. वह पुत्र को सीबीएसई परीक्षा दिलाने के लिए अपने गांव नापो खुर्द आया था. 23 अप्रैल को घर में गहरी नींद में सो रहा था. इसी बीच पत्नी वीना देवी द्वारा उबलता हुआ पानी शरीर पर डालकर हत्या करने की कोशिश की गई.
Next Story