झारखंड

वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का निधन

Rani Sahu
17 Sept 2023 7:00 PM IST
वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का निधन
x
रांची: झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का आज सुबह (17 सितंबर) को निधन हो गया है. उनका निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. अनिल कुमार सिन्हा की तबीयत पिछले दिनों अच्छी नहीं थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था. दिल्ली के मेदांता अस्पताल में वे इलाजरत थे.
बता दें, अनिल कुमार सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को ज्वाइन किया था. अनिल कुमार सिन्हा सीनियर एडवोकेट और पूर्व महाधिवकता झारखंड में साल 2002 में पहली बार महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे. साल 2008 में एक बार फिर से उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. वे अब तक सबसे लंबे समय तक महाधिवक्ता रह चुके है.
Next Story