झारखंड

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में

Rani Sahu
19 Jan 2023 9:30 AM GMT
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में
x
रांची : भाकपा माओवादियों के 22 जनवरी को झारखंड बंद के ऐलान के साथ ही झारखंड पुलिस अलर्ट है। झारखंड पुलिस मुख्यालय को मिली गोपनीय जानकारी के मुताबिक झारखंड बंद के दौरान नक्सलियों के निशाने पर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट हो सकते हैं। इस सिलसिले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को हाइवे सहित सभी संवेदनशील इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एहतियाती कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने के लिए भी कहा गया है।
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में
पुलिस ने 15लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को पारसनाथ से 13 जनवरी को धर दबोचा था। कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस बयान जारी कर 22 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया है। दरअसल, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं। जनवरी 2020 से लेकर पिछले महीने तक कुल 27 नक्सली मारे जा चुके हैं और 1,131 अन्य गिरफ्तार हुए हैं। जनवरी 2020 से अक्टूबर 2022 के बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कुल 108 मुठभेड़ हुईं और इस अ‍वधि में 45 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story