झारखंड

सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 40 से अधिक मामलों में वांछित नक्सली मुठभेड़ में ढेर

jantaserishta.com
5 May 2022 10:32 PM IST
सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 40 से अधिक मामलों में वांछित नक्सली मुठभेड़ में ढेर
x
पढ़े पूरी खबर

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक शीर्ष नक्सली को मार गिराया है। बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सली की पहचान लाका पाहन के रूप में हुई है। वह उग्रवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का सबजोनल कमांडर था और उसके खिलाफ 40 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि जिला सशस्त्र पुलिस और स्पेशल असॉल्ट टीम (एसएटी) मुरहू पुलिस थाना क्षेत्र के कोटा इंदिपिड़ि जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पाहन की अगुवाई वाले नक्सलियों के समूह ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें लाका पाहन मारा गया।
वहीं, इसके अन्य साथी वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार पाहन साल 2012 से जेल में बंद था और 2020 में बाहर आया था। वह पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर था और हाल ही में उसे एक क्षेत्रीय समिति का सचिव बनाया गया था। जिला पुलिस ने उस पर 50 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन यह गृह विभाग के पास लंबित था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story