झारखंड

महाराजा की पौत्रवधू से एसडीओ ने की मुलाकात, डॉक्टर से ली सुषमा के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी

Rani Sahu
3 Sept 2022 11:01 PM IST
महाराजा की पौत्रवधू से एसडीओ ने की मुलाकात, डॉक्टर से ली सुषमा के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी
x
Chakradharpur : पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह की पौत्रवधू सुषमा सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी ललन कुमार और अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. सुषमा सिंह से मुलाकात करते हुए डॉक्टर अंशुमन शर्मा से स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि इलाज से काफी सुधार हुआ है. शरीर में केवल 2.9 ग्राम खून थे जिस कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था. वर्तमान में उन्हें एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया है जिससे उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है. सुषमा सिंह को चार यूनिट रक्त चढ़ाना है. रविवार को पुनः एक यूनिट रक्त चढ़ाया जाएगा. सुषमा के स्वास्थ्य पर प्रशासन पूरी नजर रख रहा है. परिजनों ने पेंशन की मांग की तो एसडीओ ने सीओ से जांच करायी जिसमें पता चला कि उन्हें विधवा पेंशन मिलता है. लेकिन किसी कारणवश कुछ दिनों से पेंशन उन्हें नहीं मिली है. एसडीओ ने तत्काल जांच कर रिलीज करने का आदेश दिया.
प्रशासन ने परिवार को राशन और आर्थिक मदद की
महाराजा अर्जुन सिंह के वंशज आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो हरसंभव सहयोग करने में लगे हैं. शनिवार की दोपहर प्रशासन की टीम बीमार सुषमा सिंह के घर जेएलएन कालेज समीप पहुंची जहां परिवार की माली हालत को जाना. टीम में एसडीओ ललन कुमार, एमओ आनंद फैलिक्स एक्का, डीलर राम प्रसाद बर्मन शाम‍िल थे. एसडीओ ने परिवार को राशन समेत आर्थिक मदद मुहैया कराये. राशन में चावल, आटा, आलू, प्याज समेत विभिन्न चीजें शामिल हैं.
Rakesh
Next Story