झारखंड

सत्येंद्र सिंह को धनबाद अंचल विद्युत आपूर्ति का पदभार सौंपा गया

Admin Delhi 1
2 March 2023 7:29 AM GMT
सत्येंद्र सिंह को धनबाद अंचल विद्युत आपूर्ति का पदभार सौंपा गया
x

धनबाद न्यूज़: झारखंड बिजली वितरण निगम मुख्यालय ने 74 अधिकारियों का तबादला कर दिया. तबादला सूची जारी कर दी गई. इनमें धनबाद के भी कई अधिकारी शामिल हैं. सूची के अनुसार धनबाद के वरीय प्रबंधक तकनीकी सत्येंद्र कुमार सिंह को धनबाद अंचल विद्युत आपूर्ति का पदभार सौंपा गया.

देव प्रसाद दत्ता को प्रोन्नत करते हुए वरीय प्रबंधक तकनीकी विद्युत केंद्रीय भंडार एवं टीआरडब्लू धनबाद में पदस्थापित किया गया. मनोज कुमार निराला को तकनीकी वरीय प्रबंधक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल निरसा और शिवेंद्र कुमार को तकनीकी वरीय प्रबंधक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल धनबाद में पदस्थापित किया गया. धनबाद के विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शैलेन्द्र भूषण तिवारी को वरीय प्रबंधक तकनीकी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास भेजा गया. विद्युत आपूर्ति क्षेत्र धनबाद के कार्यपालक अभियंता राजेश रजवार को वरीय प्रबंधक तकनीकी विद्युत आपूर्ति मंडल गिरिडीह के पद पर स्थानांतरण किया गया. चाईबासा के विद्युत कार्यपालक अभियंता मुकुल कुमार को गोविंदपुर और विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गोविंदपुर मृणाल गौतम को वरीयता प्रबंधक तकनीकी विद्युत आपूर्ति अंचल धनबाद में पदस्थापित किया गया है.

Next Story