झारखंड

सरेशाम जेवर कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर रांची में अपराधियों का तांडव

Admin4
30 July 2022 2:26 PM GMT
सरेशाम जेवर कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर रांची में अपराधियों का तांडव
x

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के आमटॉड़ में जेवर कारोबारी को अपराधियों ने शुक्रवार सरेशाम गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने सोनी ज्वेलर्स के मालिक ओमप्रकाश सोनी को गोली मार दी। अपराधियों ने गोली मारने के ओम प्रकाश सोनी से जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर ओमप्रकाश सोनी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश सोनी हर दिन की तरह रातू रोड स्थित रेडियो स्टेशन के पास स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। बताया गया है कि बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ ओम प्रकाश को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे तो अपराधी फरार हो गये। इसके बाद लोगों ने ही उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story