झारखंड
Saraikela: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल 2 टाटा रेफर
Tara Tandi
23 May 2025 7:38 PM IST

x
Chandil चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज रघुनाथपुर स्थित नीमडीह सीएचसी में कराया गया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार आदरडीह के 70 वर्षीय दुर्योधन रजक व 62 वर्षीय दलगोविंद रजक वर्तमान में बाड़ेदा में रहते हैं. आदरडीह में रहने वाले परिवार के ही सदस्य भास्कर रजक व नरेश रजक के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा है.
गैंता-कुदाल लेकर पहुंचे थे जमीन पर
बताया जा रहा है कि दुर्योधन रजक व दलगोविंद रजक शुक्रवार को गैंता-कुदाल लेकर आदरडीह अस्पताल के सामने स्थित संयुक्त पुश्तैनी जमीन पर पहुंचे थे. जमीन पर काम करने की सूचना पाकर आदरडीह के भास्कर रजक और नरेश रजक पहुंचे और विरोध किया. विवाद बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई. मारपट में भास्कर रजक के पेट व नरेश रजक के दोनों बांहों में गहरी चोट लगी है. दुर्योधन रजक व दलगोविंद रजक भी घायल हैं. नीमडीह थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है. लेकिन अब तक थाना को आवेदन नहीं मिला है
TagsSaraikela जमीन विवाददो पक्षों मारपीट4 लोग घायल2 टाटा रेफरSaraikela land disputetwo sides fighting4 people injured2 referred to Tataजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





