झारखंड
Saraikela: चांडिल स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Tara Tandi
8 March 2025 7:55 PM IST

x
Chandil चांडिल : होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है. चांडिल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम लगातर जांच अ भियान चला रही है. आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार की शाम चांडिल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जांच के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मोहन सिंह चांडिल स्टेशन बस्ती का रहने वाला है. उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर से शराब खरीदकर बेचने के लिए ट्रेन से ले जा रहा था. तभी चांडिल स्टेशन आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे पकड़ लिया. बरामद शराब की कीमत 20,440 रुपए आंकी गई.
मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही चांडिल रेलवे स्टेशन पहुंची, आरपीएफ की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति दो बैग में कुछ भारी सामान लेकर उक्त ट्रेन से उतर रहा है. संदेह होने पर उसे पकड़कर आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया. दोनों बैग की जांच करने पर उसमे करीब 95 बोतल (छोटी-बड़ी मिलाकर) शराब बरामद की गई. आरपीएफ ने जब्त शराब व पकड़े गए व्यक्ति को जिला आबकारी विभाग को सौंप दिया. छापेमारी टीम में आरपीएफ के एएसआई एसके महतो, सीटी यूसी मीना और सीटी आरके प्रसाद शामिल थे.
TagsSaraikela चांडिल स्टेशनअवैध अंग्रेजी शराबएक गिरफ्तारSaraikela Chandil stationillegal English liquorone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





