झारखंड
Saraikela: नीमडीह में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 400 किलो जवा महुआ नष्ट
Tara Tandi
12 March 2025 5:48 PM IST

x
Chandil चांडिल : होली के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगाता अभियान चला रही है. नीमडीह थाना की पुलिस ने बड़ेदा गांव के समीप छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया. भट्ठी पर करीब 400 किलो जावा महुवा नष्ट किया गया. थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि भट्ठी संचालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.
14 को बंद रहेंगी शराब दुकानें
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पुलिस महुआ शराब की जुलाई और बिक्री के साथ नकली अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. चौका व चांडिल थाना क्षेत्र में भी महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ध्वस्त कर चुकी है. इधर, झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अधिसूचना जारी कर होली पर्व के अवसर पर 14 मार्च को ड्राई डे घोषित किया है. इस संबंध में सरायकेला-खरसावां जिला उत्पाद अधीक्षक ने आदेश जारी कर कहा है कि 14 मार्च को जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. अंचल अवर निरीक्षक को इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है
TagsSaraikela नीमडीहअवैध शराब भट्ठी ध्वस्त400 किलो जवा महुआ नष्टSaraikela Neemdihillegal liquor distillery demolished400 kg of Jawa Mahua destroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





