झारखंड

संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

Rani Sahu
17 Feb 2023 10:32 PM IST
संजय कुमार मिश्रा बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस
x
झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। बताते चलें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से पूर्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी। वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में अपरेश कुमार सिंह कार्य कर रहे हैं। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story