
x
द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ पूरे आदिवासी समुदाय का अजय कुमार ने किया अपमान
Ranchi : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव बुधवार को कांग्रेस से नाराज दिखे. कहा कि कांग्रेस को यह नहीं पच रहा है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने. कांग्रेसी नेता अजय कुमार ने आदिवासी समाज की आस्था, विश्वास, संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ एक महिला की भावना को भी अपमानित किया है. इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए.
श्री उरांव ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की उम्मीदवार बनायी गईं द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू 'देश की एक शैतानी विचारधारा' का प्रतिनिधत्व करती हैं". साथ ही आगे कहा था कि उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए.

Rani Sahu
Next Story