झारखंड

Sahibganj : सदर अस्पताल का ग्रिल काट दो विचाराधीन कैदी फरार

Tara Tandi
8 Jun 2024 7:45 PM IST
Sahibganj : सदर अस्पताल का ग्रिल काट दो विचाराधीन कैदी फरार
x
Sahibganj साहिबगंज: साहिबगंज सदर अस्पताल के अस्थाई कैदी वार्ड में भर्ती दो विचाराधीन कैदी शुक्रवार की देर रात खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गए. फरार कैदियों में एक जरमुंडी के पालाजोरी निवासी अमीर अंसारी दुष्कर्म का आरोपी है, जबकि दूसरा बरहेट के भोगनाडीह निवासी समीर उर्फ तैमुद्दीन अंसारी का हत्या का आरोपी है. अमीर अंसारी को 6 जून को, जबकि समीर को 24 मई को इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था. शुक्रवार की रात कैदी वार्ड में हवलदार सुधीर सिंह, अशोक मुर्मू व आरक्षी समेल सोरेन ड्यूटी पर तैनात थे. हवलदार सुधीर सिंह ने बताया कि रात करीब 11:45 जब वह अंदर गए तो दोनों कैदी नदारद थे और खिड़की ग्रिल टूटा हुआ था. जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की.
Next Story