
x
Sahibganj साहिबगंज: जिले जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अजुमन नगर मुहल्ला में दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर मार डाला. घटना बुधवार देर रात की है. मृतक मो. असलम (55 वर्ष) अंजुमन नगर का ही रहने वाला था. हमला करने के बाद आरोपी दामाद भाग निकला. गंभीर रूप से घायल असलम को परिवार के लोग आनन-फानन मे साहिबगंज सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉ कुलदीप कुमार गुप्ता ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आरोपी दामाद बिहार के मुंगेर निवासी मो. अब्दुल को साहिबगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. असलम की मौत के बाद परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े. इससे पूरे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया
TagsSahibganj दामादचाकू हमला कर ससुरमार डालाSahibganj son in law attacked father in law with knife and killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





