झारखंड
Sahibganj: SDPO ने राजमहल महिला थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Tara Tandi
5 March 2025 2:24 PM IST

x
Sahibganj साहिबगंज : एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को राजमहल महिला थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी से विधि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली.
एसडीपीओ ने थाना प्रभारी को किट परेड पंजी में सुधार लाने और थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को खुद सुनकर 100% निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की बात कही.
एसडीपीओ विमलेश ने स्पष्ट किया कि थाना में आये फरियादियों को किसी प्रकार की डांट-फटकार नहीं करनी चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने नये कानून के तहत दर्ज सभी केसों का जल्द निस्तारण करने का भी निर्देश दिया.
TagsSahibganj SDPO राजमहल महिला थानाकिया निरीक्षणदिये निर्देशSahibganj SDPO Rajmahal Women Police Stationinspectedgave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





