झारखंड
Sahibganj: बाइक के धक्के से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार दोनों युवक घायल
Tara Tandi
28 Feb 2025 7:59 PM IST

x
Sahibganj साहिबगंज: जिले के बरहेट-लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग पर बरहेट थाना क्षेत्र के हरवाड़ी गांव के समीप शुक्रवार को बाइक के धक्के से एक बुजुर्ग यासीन अंसारी (75 वर्ष) की मौत हो गई. वह हरवाड़ी गांव का रहने वाला था. बुजुर्ग को धक्का मारने के बाद बाइक भी पलट गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, यासीन अंसारी नमाज पढ़कर अपने घर हारवाड़ी की ओर जा रहा था. तभी बरहेट बाजार की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को धक्का मारते हुए पलट गई. बाइक पर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के चटकम गांव निवासी रामेश्वर मड़ैया व राजू मड़ैया सवार थे. हादसे में बजुर्ग व बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों को बरहेट सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग यासीन अंसारी की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई.
TagsSahibganj बाइक धक्केबुजुर्ग मौतबाइक सवार दोनों युवक घायलSahibganj bike collisionold man diesboth bike riders injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





