झारखंड
Sahibganj : ईडी की टीम पहुंची साहिबगंज, कोर्ट में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की
Tara Tandi
4 Sept 2024 7:34 PM IST

x
Sahibganj साहिबगंज : मनी लान्ड्रिंग के मामले की जांच के लिए ईडी की दो सदस्यीय टीम बुधवार की सुबह साहिबगंज पहुंची. टीम में अधिवक्ता आतिश कुमार भी शामिल हैं. ईडी की टीम पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची. वहां से साहिबगंज व्यवहार न्यायालय गई और एडीजे 3 के कार्यालय में दस्तावेलों की जांच-पड़ताल के बाद न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कार्यों को पूरा किया. इसके बाद टीम गेस्ट हाउस लौट गई. बताया जा रहा है कि ईडी पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव से जुड़े केस को पीएमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया में लगी है. इसमें कुछ दिनों का समय लग सकता है. तब तक टीम साहिबगंज में रुकेगी. ज्ञात हो कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सितंबर 2023 में बच्चू यादव जमानत पर रिहा हुए थे.
TagsSahibganj ईडी टीम साहिबगंजकोर्ट दस्तावेजोंजांच-पड़तालSahibganj ED Team SahibganjCourt DocumentsInvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





