झारखंड

Sahibganj: बोरियो में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन सवार घायल

Tara Tandi
26 Feb 2025 7:09 PM IST
Sahibganj: बोरियो में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन सवार घायल
x
Sahibganj साहिबगंज : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बालीडीह के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला सहित 3 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बोरियो सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, बिशनपुर निवासी रंजीत कर्मकार, रंगमटिया निवासी किशोर विजय मरांडी व मंडरो निवासी युवती सोनामुनि कुमारी एक ही बाइक पर सवार होकर बोरियो से मंडरो की ओर जा रहे थे. रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीनों सवार घायल हो गए. डॉक्टर के अनुसार, रंजीत कर्मकार के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि सोनामुनि कुमारी के चेहरे पर चोट लगी है. पुलिस बाइक को जब्त कर लिया है.
Next Story