
x
Sahibganj साहिबगंज: साहिबगंज के जिरवाबाडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ छोटू यादव (18 वर्ष) के रूप में हुई. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्टा गांव निवासी रामप्रवेश यादव का पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर छोटू यादव व तीन-चार युवकों में गाली-गलौज हुई थी. इसके बाद युवकों ने जिरवाबाडी थाना क्षेत्र के महादेवगंज माल गोदाम (रेक पॉइंट) के पास छोटू यादव को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छोटू को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गये. अस्पताल के डॉ प्रशांत कुमार ने जांच कर युवक को मृत्यु घोषित कर दिया.
परिजनों ने बताया कि मामूली सी बात को लेकर शोभनपुर भट्टा गांव निवासी युवकों के साथ छोटू की माल गोदाम में कहा-सुनी हुई थी. युवकों ने गुस्से में आकर छोटू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाडी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. हमला करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
TagsSahibganj जिरवाबाड़ीयुवक चाकू मारकर हत्याSahibganj Jirawadiyouth stabbed to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





