झारखंड

Sahibganj: पेट्रोल पंप पर वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

Tara Tandi
19 Feb 2025 8:06 PM IST
Sahibganj: पेट्रोल पंप पर वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
x
Sahibganj साहिबगंज: जिले के बड़हरवा-दिघी मुख्य मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर बुधवार को शेड में वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृत युवक का नाम इमाम अंसारी है. वह बड़हरवा थाना क्षेत्र के हरिजन टोला का रहने वाला था. वह शेड के ऊपर चढ़कर वेल्डिंग कर रहा था. तभी बिजली तार के संपर्क में आ गया और मुर्छित होकर करीब 20 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में उसे बड़हरवा सीएचसी ले जाया जा रहा था. रेल फाटक बंद होने के कारण अस्पताल पहुंचने में काफी देरी हुई. सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही रांगा व बड़हरवा थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. रांगा थाना में यूडी केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
Next Story