झारखंड

सहारनपुर: गिरिडीह का संदिग्ध आतंकी अरेस्ट

Soni
15 March 2022 7:43 AM GMT
सहारनपुर: गिरिडीह का संदिग्ध आतंकी अरेस्ट
x

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी इनामुल हक उर्फ इनाम इम्तियाज़ का झारखंड कनेक्शन सामने आने के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यूपी ATS की टीम ने युवक को सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है। इम्तियाज के बारे में जानकारी लेने के लिए करीब एक माह पहले DSP स्तर के एक अधिकारी गिरिडीह आए थे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत करने के साथ-साथ गांव के कुछ लोगों और दोस्तों से इसके बारे में जानकारी ली थी।

मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण जांच एजेंसियां बहुत फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। गिरिडीह के युवक की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर SP अमित रेनू ने कहा, 'फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।' दरअसल, युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पिता ने दावा किया कि सोमवार की रात पुलिस की टीम घर आई थी। युवक से जुड़े कुछ कागजात ले गई। इनामुल पर देशद्रोह से जुड़े मामले में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह CAA के प्रदर्शन के दौरान देवबंद गया था। युवक से पूछताछ में जैसे-जैसे नई जानकारियां आ रही हैं। उसे झारखंड के गिरिडीह से जुड़े मामलों के बारे में जरूरी इनपुट यूपी ATS झारखंड पुलिस और गिरिडीह जिला पुलिस के साथ साझा कर रही है।

Next Story