झारखंड

RPF ने Ranchi स्टेशन से 13.5 किलो गांजा के साथ युवक को पकड़ा

Tara Tandi
5 Sept 2024 12:42 PM IST
RPF ने Ranchi स्टेशन से 13.5 किलो गांजा के साथ युवक को पकड़ा
x
Ranchi रांची : आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से गांजा के साथ युवक को पकड़ा है. युवक गांजा की खेप बिहार लेकर जा रहा था. जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक व्यक्ति के पास संदिग्ध सामान देखा. महिला कर्मियों ने इसकी जानकारी पोस्ट प्रभारी डी शर्मा को दी. सूचना पाकर पोस्ट प्रभारी डी शर्मा, उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल वहां पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की कुमार बताया. उसने बताया कि वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है. बताया कि ट्रॉली बैग में गांजा है. सूचना पाकर सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह वहां पहुंचे. इसके बाद उस ट्रॉली बैग की जांच की गयी. जांच करने पर बैग से 13.5 किलो गांजा बरामद हुआ. इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.35 लाख रूपये आंकी गयी है गिरफ्तार युवक को आरपीएफ ने पूरी जानकारी लेने के बाद जब्त गांजा के साथ जीआरपी को सौंप दिया.
Next Story