झारखंड

बुंडू नगर के लोगों का जी का जंजाल बना रॉकी हॉल रोड

Rani Sahu
28 Aug 2022 10:16 PM IST
बुंडू नगर के लोगों का जी का जंजाल बना रॉकी हॉल रोड
x
Bundu/Ranchi: राज्य भर में हो रही भारी बारिश के बीच बुंडू नगर पंचायत के नाली की पोल खुल गई है. तेज बारिश के कारण रॉकी हॉल रोड पर 200 मीटर की दूरी तक जलजमाव इतना ज्यादा हो गया कि लोगों को का चलना दुर्भर हो गया. हालांकि रोड के किनारे नाली तो बना दी गई है लेकिन उस नाली का एग्जिट पॉइंट नहीं निकाला गया है जिसकी वजह से पानी नाली में ही जमी रहती है. इस वजह यहां के निवासियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव इतनी ज्यादा हो गई कि लोग अपने घर से बाहर निकलने के लिए मशक्कत कर रहे हैं.
इस बाबत नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश उरांव से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि रोड का टेंडर निकाला जा चुका है लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी की वजह से सड़क बन नहीं पा रहा है इस बारे में बोर्ड में हुई बैठक में उनके द्वारा कहा गया कि सड़क अतिक्रमण किया गया है, सड़क अतिक्रमण को हटाया जाए उसके बाद ही रोड का निर्माण किया जा सकेगा जिसका विरोध नगर अध्यक्ष के द्वारा किया गया है. इस बाबत पत्र भी लिखा गया है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिसका खामियाजा मोहल्ले वासी को नहीं चुकाना पड़ रहा है. टेंडर होने के बावजूद कार्य को रोका गया है.
इस बारे में कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने कहा कि पहले टेंडर निकाली जा चुकी थी लेकिन कुछ टेक्निकल कारण की वजह से पुराना टेंडर को कैंसिल किया गया है. नया टेंडर निकाला जा रहा है, साथ ही रोड पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा ताकि रोड को सुगम चलने योग्य बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि जल्दी इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा अगर रोड नापी के दौरान अतिक्रमण पाया गया तो उसका अतिक्रमण को हटाया जायेगा.
News Wing
Next Story