झारखंड

लूटकांड का खुलासा, जल्ला फिरोज समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल और चाकू बरामद

Rani Sahu
6 Jun 2022 3:44 PM IST
लूटकांड का खुलासा, जल्ला फिरोज समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल और चाकू बरामद
x
जमशेदपुर से सटे सरायकेला–खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बीते 16 मई को हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Jamshedpur: जमशेदपुर से सटे सरायकेला–खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बीते 16 मई को हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में अपराधी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज, शादाब आलम, शरीक साह और नसीम अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने लूटा गया टैब, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है.

जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से मामले का उद्भेदन करते हुए चारों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि चारों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में होनेवाले अपराध पर नकेल कसने में सहूलियत मिलेगी. फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है.


Next Story