
x
Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत के बिरसा ग्राम निवासी महेश यादव की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. महेश यादव का शव बिरसा पहुचंते ही पत्नी-बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. (पढ़ें, बोकारो : ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधायक लंबोदर महतो)
31 अगस्त को घर जाने के दौरान हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार, महेश यादव 31 अगस्त को बाइक से गोमिया से बिरसा गांव अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग के जमकडीह के पास बाइक से गिर गया था. जिससे उसके माथे पर गंभीर चोटें लगी थी.
स्थिति गंभीर होने के बाद रांची किया गया था रेफर
घटना की सूचना मिलने पर महेश यादव के परिजन ने उसे गोमिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर किया था. जहां 2 सितंबर को देर रात रांची रिम्स में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
Next Story





