झारखंड

झारखंड के गढ़वा में सड़क दुर्घटना पांच लोगों की मौत, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Teja
28 Oct 2021 5:58 PM GMT
झारखंड के गढ़वा में सड़क दुर्घटना पांच लोगों की मौत, जानिए क्या हैं पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सिजो मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई

जनता से रिस्ता वेबवडेस्क | झारखंड के गढ़वा में गुरुवार को दो बाइक्स की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक के घायल होने की खबर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सिजो मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। दुर्घटना के मामले में रांका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उपाध्याय ने कहा, 'जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Next Story