झारखंड

बेरमो में सड़क हादसा: हाइवा और कार में टक्कर

Admin Delhi 1
3 Aug 2023 6:08 AM GMT
बेरमो में सड़क हादसा: हाइवा और कार में टक्कर
x

जमशेदपुर न्यूज़: बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो बस्ती ग्राउंड के समीप हीरक रोड़ में हाईव संख्या ओडी 09 सी 2553 ओर कार संख्या जेएच 09 ए आर 7888 के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक के घर वालों को भी हादसे की जानकारी दी गयी है। बताया जा रहा है कि कार चालक सुभाष नगर का रहने वाला है।

घायल व्यक्ति की पहचान राहुल सिंह के रूप में की गयी है जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष की है। हादसे के बाद पास ही डीएवी के कई स्टूडेंट ने गाड़ी में फंसे राहुल को गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला और इलाज के लिए केन्द्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल अपनी बड़ी बहन जो की डीएवी की शिक्षिका है उसे डीएवी ढोरी छोड़कर वापस लौट रहे थे। वही हाईव लोड़ लेकर फुसरो की ओर जा रहा था की अमलो ग्रांउड के पास अचानक दोनों की टक्कर हो गयी। घटना की खबर सुनते ही बेरमो थाना के एआईएस मनोहर मंडल, चालक राम प्रसाद महतो, हवलदार सुनिल हांसदा पहुंच गये ओर दोनों गाडियों को बेरमो थाना लाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Story