झारखंड

शिबू सोरेन से राजद राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने की मुलाकात

Rani Sahu
11 Feb 2023 9:29 AM GMT
शिबू सोरेन से राजद राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने की मुलाकात
x
,
झामुमो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने शनिवार को मेदांता अस्पताल में मुलाकात की। दरअसल, शिबू सोरेन का मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैं। मालूम हो की गुरूवार को झामुमो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें इलाज के लिए रांची के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान श्याम रजक ने उनका हाल-चाल जाना। इसके साथ ही जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। ईश्वर गुरु जी को जल्द स्वस्थ करें यहीं कामना करते हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story