झारखंड

रिम्स के MBBS छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप, वीडियो वायरल

Rani Sahu
21 Jan 2023 12:54 PM IST
रिम्स के MBBS छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप, वीडियो वायरल
x
रांची: रिम्स के MBBS के छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। आरोप है कि रिम्स के छात्र हॉस्टल नंबर 6 के पास के राहगीरों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को गार्ड के साथ मिलकर छात्रों ने कई राहगीरों को पीटा है। हालांकि छात्र इससे इंकार कर रहे हैं। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बताया है कि हॉस्टल नंबर छह के पास लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसलिए पुलिस कहने पर यहां गाड़ी से आने जाने वालों को रोका जा रहा है। कुछ राहगीर ऐसे है जो रोकने पर भी नहीं रुकते। बदतमीजी भी करते हैं। जिसके साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो रहा है। वह गार्ड रोके जाने पर गाली गलोज कर रहा था। इसी मारपीट हुई। इसमें कोई मेडिकल छात्र शामिल नहीं था।
मंगलवार से ही रोका जा रहा
बताया जा रहा है कि मंगलवार से ही राहगीरों को रोका जा रहा है। उस दिन से ही हॉस्टल नंबर छह के पास बेरिकेडिंग की गई है। वहां से गुजरने वालों से पूछताछ की जा रही है। इस गेट से सिर्फ उनको ही जाने दिया जा रहा है जो लोग रिम्स से संबंधित है। बाकी लोगों को रोका जा रहा है। मंगलवार को ही लोगों ने कहा था कि डॉक्टर कह रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें कहा कि जो भी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करें उन्हें खुद अपने तरीके से रोकिए। हालांकि बरियातु थाना प्रभारी ने इस बात से इंकार किया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story