झारखंड

इनामी नक्सली ने रांची में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Teja
11 Feb 2023 3:53 PM IST
इनामी नक्सली ने रांची में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया
x

रांची। झारखंड में नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी के सदस्य मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्याेधन महतो उर्फ बड़ा बाबू उर्फ बड़का दा रांची में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मिथिलेश सिंह पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। बताया कि धनबाद के तोपचांची स्थित गेंदनावाडीह का रहने वाला नक्सली मिथिलेश सिंह 15 लाख का इनामी नक्सली है।सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन नई दिशा से प्रभावित होकर मिथिलेश ने आत्मसमर्पण किया है।

उल्लेखनीय है कि सक्रिय माओवादी मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो का कद माओवादी संगठन में काफी उँचा था। वर्ष 1991 में ही नक्सली संगठन में शामिल हुआ और तब से संगठन में सक्रिय रह कार्य कर रहा था। वर्ष 2004 में इस शीर्ष नक्सली को तोपचांची थाना से गिरफ्तार किया गया था,

पुनः वर्ष 2013 में जेल से छूटने के उपरांत दुबारा नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हुआ। इसके विरुद्ध झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में कुल- 104 काण्ड (बोकारो- 58, चतरा- 05 सरायकेला-खरसावां चाईबासा 02, हजारीबाग साथ संलग्न है। 04. खूँटी-03, 26 धनबाद 01 तथा गिरिडीह 05 ) दर्ज है।




सोर्स :-नवयुग संदेश

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story