झारखंड

लापता शख्स की रेतकर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Triveni
19 Dec 2022 12:20 PM GMT
लापता शख्स की रेतकर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
x

फाइल फोटो 

शनिवार को एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनिवार को एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रांगाटांड़ के रहने वाले रामचंद्र यादव का शव बरवाअड्डा जयनगर जोड़िया के पास झाड़ी बरामद किया गया। जेब में पड़े आधार कार्ड के माध्यम से मृतक की पहचान रामचंद्र यादव के रूप में की जा सकी। वह तीन दिनों से गुमशुदा चल रहे थे। उनकी पत्नी ने तीन दिन पहले पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

देर रात शव को झाड़ियों में फेंकने की आशंका
शव मिलने की खबर से आस-पास सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार शाम तक शव झाड़ी के पीछे नहीं था। अंदेशा है कि शव को शुक्रवार की देर रात हत्यारों ने लाकर यहां फेंका गया होगा। मृतक रामचंद्र यादव रेल कर्मी थे, जो गोमो में पदस्थ थे।
तीसरी पत्नी ने दर्ज कराई थी गुशुदगी की शिकायत
मृतक के बारे में पुलिस को जो जानकारी मिली है उसमें पता चला है कि उसने तीन शादी की थी। पहली शादी करने के बाद उसकी पत्नी का देहांत हो गया। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। उससे भी अनबन होने के कारण कुछ महीने पहले ही उसने तीसरी शादी की थी। गुमशुदगी की शिकायत मृतक की तीसरी पत्नी ने की थी। बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
कई लोगों से ले चुका था उधार
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि मृतक रामचंद्र यादव कई लोगों से उधार ले रखा था। उधार लेने वाले अक्सर उसकी तलाश में रहते थे, मगर वह भागता-फिरता रहता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार गायब नहीं हुआ है, इसके पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका था। हालांकि इस बार वह अपने घर से गोमो ड्यूटी जाने के लिए निकला था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। उसकी पत्नी ने जब उसे फोन किया तो उसका फोन स्विचऑफ आने लगा। इसके बाद इसकी शिकायत उसने बैंक मोड़ थाने में की।
शव से नहीं मिला मोबाइल, ट्रैक कर रही है पुलिस
पुलिस को रामचंद्र यादव की जेब से उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस उसे ट्रैक करने में लगी है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी दरोगा विक्रम सिंह ने बताया कि मोबाइल मिलते ही पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझा लेगी। अभी तक पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story