झारखंड

हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन 11 अप्रैल को

Admin Delhi 1
2 March 2023 1:02 PM GMT
हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन 11 अप्रैल को
x

राँची न्यूज़: भाजपा ने झारखंड में लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है. रांची में 11 अप्रैल हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ नाम से विशाल आंदोलन चलाया जाएगा. इस प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दीपक प्रकाश ने दिया. प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिन भर बैठकों का दौर चला.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को अब चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए. सभी को कार्यों की गति चौगुनी करनी है.

संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत प्राप्त करना है. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा,जेपी पटेल,महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, रीता मिश्रा व अन्य मौजूद .

Next Story