झारखंड

झारखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित

Deepa Sahu
29 April 2022 1:37 PM GMT
झारखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित
x
झारखंड के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारियों (अनुदेशकों) की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

रांची, झारखंड के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारियों (अनुदेशकों) की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति के लिए शुरू की गई आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपरिहार्य कारण बताते हुए स्थगित कर दिया है।

कुल 727 पदों के लिए 19 अप्रैल से आनलाइन आवेदन भरे जा रहे थे। इनमें नियमित एवं बैकलाग दोनों श्रेणी के पद शामिल हैं। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में लंबे समय बाद प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति हो रही थी।



Next Story