झारखंड

आवासीय विद्यालयों के लिए 82 पदों पर नियुक्ति, प्रक्रिया शुरू

Admin Delhi 1
15 May 2023 7:30 AM GMT
आवासीय विद्यालयों के लिए 82 पदों पर नियुक्ति, प्रक्रिया शुरू
x

धनबाद न्यूज़: जिले के विभिन्न आवासीय विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षकों के 77 पद समेत 82 पदों पर नियुक्ति होगी. जिला समग्र शिक्षा अभियान ने नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए 38 पद हैं. तीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए 33 पद हैं. वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय के लिए पूर्णकालिक वार्डेन का एक पद और शिक्षकों के पांच पदों पर नियुक्ति होगी.

नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय में मुख्य रसोइया का एक पद, सहायक रसोइया के दो तथा सपोर्ट स्टाफ के दो पदों पर भी नियुक्ति की तैयारी है. संभावना है कि जल्द ही विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर राज्य को रिपोर्ट भेजी जाएगी. उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी.

कहां कितने पद पर होगी नियुक्ति:

● कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कक्षा 6 से 8 के लिए भाषा विषय 2 पद. कक्षा 9 से 12 के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व अर्थशास्त्रत्त् के लिए 6-6 पद.

● झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कक्षा छह से आठ के लिए भाषा, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के लिए 3-3 पद. कक्षा 9 से 12 के लिए भाषा, हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, शारीरिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान व अर्थशास्त्रत्त् में 3-3 पद.

● नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय धनबाद पूर्णकालिक वार्डेन एक पद. कक्षा छह से आठ के लिए भाषा 1, गणित 1, सामाजिक विज्ञान 1, कक्षा 9 से 12 विज्ञान 1, गणित 1 पद. मुख्य रसोइया 1, सहायक रसोइया 2 व सपोर्ट स्टाफ 2 पद.

Next Story