झारखंड

Jharkhand में पिछले आठ दिन में रिकार्ड तोड़ बारिश

Tara Tandi
9 July 2025 1:32 PM IST
Jharkhand में पिछले आठ दिन में रिकार्ड तोड़ बारिश
x
Ranchi रांची : झारखंड में पिछले आठ दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. एक जुलाई से आठ जुलाई के बीच राज्य में 440.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 175.4 मिलीमीटर अधिक है. रांची में 675.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. जबकि रांची में इस समय तक सामान्य बारिश 273.2 मिलीमीटर तक रहती है.
छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी अधिक बारिश
राज्य के छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इसमें रांची में 147 फीसदी, पूर्वी सिंहभूम में 143 फीसदी, लातेहार में 144 फीसदी, पलामू में 102 फीसदी और सरायकेला-खरसांवा में 123 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई है. वहीं चार जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. देवघर में 36 फीसदी, गढ़वा में 23 फीसदी, गोड्डा में 28 फीसदी, पाकुड़ में 24 और साहेबगंज में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है.
Next Story