झारखंड

रातू रोड निवासी इंजीनियर का बेंगलुरु में अपहरण, मामला रांची में

Admin Delhi 1
7 Sept 2023 12:02 PM IST
रातू रोड निवासी इंजीनियर का बेंगलुरु में अपहरण, मामला रांची में
x
आश्रम संचालक पर आरोप

जमशेदपुर: देवी मंडप रोड में रहने वाले एक इंजीनियर कृष्णा पाल का बेंगलुरू में अपहरण हो गया है। इस संबंध में उनके पिता दयाशंकर पाल ने सुखदेवनगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि कृष्णा पाल ने बेंगलुरू से वर्ष 2019-23 में बीटेक का कोर्स किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी नौकरी वही‍ं एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी में लग गई। इसी दौरान कोरोना संक्रमण फैला। उसने बेंगलुरू के नित्यानंद आश्रम में शरण ली, जिसका संचालक निरामया है। दयाशंकर ने कहा कि आश्रम के संचालक ने ही उनके बेटे का अपहरण किया है। वे हाल ही में उक्त आश्रम में पता लगाने के लिए बेंगलुरू गए हुए थे। अपने बेटे के बारे में आश्रम में जाकर उन्होंने पता लगाने की काफी कोशिश की। लेकिन, आश्रम में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।

आश्रम के अन्य लोगों से भी पता लगाने की कोशिश की, पर बेटे के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई। अब दया शंकर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने बेटे की खोजबीन की गुहार पुलिस से लगाई है। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए रामनगर थाना बेंगलुरू को फॉरवर्ड कर दिया है।

Next Story