झारखंड

Ranchi : मोरहाबादी मैदान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
13 July 2024 7:08 PM IST
Ranchi : मोरहाबादी मैदान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित रजिस्ट्री मैदान के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना शनिवार की शाम हुई है. जहां दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में राजू उर्फ कतरनी नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरी नेपाली को गिरफ्तार किया है. मृतक युवक का भी पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिरी नेपाली और राजू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गिरी नेपाली ने राजू के गर्दन पर पीछे से चाकू से हमला किया. जिसके बाद राजू की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी हत्या हुई वह हमेशा नशे में रहता था.
Next Story