झारखंड

RANCHI WOMEN'S COLLEGE: वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने लिया हिस्सा

Rani Sahu
30 July 2022 11:28 AM GMT
RANCHI WOMENS COLLEGE: वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने लिया हिस्सा
x
रांची विमेंस कॉलेज रांची बीएड डिपार्टमेंट, 2021-2023 की ओर से शनिवार को वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Ranchi : रांची विमेंस कॉलेज रांची बीएड डिपार्टमेंट, 2021-2023 की ओर से शनिवार को वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विषय "विज्ञान वरदान है". प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई. जिसकी मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ शमशुन नेहार थीं. मौके पर बीएड विभाग रांची विमेंस कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश, विभागाध्यक्ष डॉ विपल्वी और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्राएं शामिल हुईं. प्राचार्या डॉ शमशुन ने कहा कि सिर्फ पढ़ाई ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी को बढ़ावा देना आवश्यक है. आज के दौर में यह जरूरी है कि सभी को हर क्षेत्र में जागरूक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि विज्ञान वरदान है और उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों को भी बताया. इंटरनेट के महत्व को बताया. वहीं दूसरी तरफ साइबर क्राइम जैसी हो रही घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी

इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. वाद-विवाद में पक्ष के रूप में प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने संचार, कृषि ,चिकित्सा विज्ञान, परिवहन का, खाद्य उद्योग, उद्योग में विज्ञान को वरदान के रूप में बताया. विपक्ष के रूप में नए-नए वायरस, परमाणु बम, साइबर क्राइम, आभासी वास्तविकता आदि में विज्ञान को अभिशाप के रूप में प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा फाल्गुनी द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ किरण मिश्रा पूर्व विभाग अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, रांची विवि, हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका कुमारी उर्वशी, रांची विमेंस कॉलेज, रांची और डॉ नंदा घोष, एसोसिएट प्रोफेसर गणित विभाग, रांची विमेंस कॉलेज मुख्य भूमिका निभायी.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story