
x
Ranchi रांची : झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि उनकी उपस्थिति नारी शक्ति को बल देती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का विकास संभव है. सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
झारखंड की महिलाओं ने बढ़ाया राज्य का सम्मान
उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है. सरकार हर कदम पर उनका सहयोग करने को तैयार है. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, कल्पना सोरेन, डॉ. नीरा यादव, लुइस मरांडी, सविता महतो, रागिनी सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा दास साहू, श्वेता सिंह और मंजू कुमारी मौजूद थीं.
TagsRanchi महिला विधायकोंसीएम मुलाकातRanchi women MLAsCM meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





