झारखंड
Ranchi: मौसम विभाग का अलर्ट, 19 और 20 को झारखंड के कई जिलों बारिश के आसार
Tara Tandi
18 Feb 2025 5:03 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में 19 और 20 फरवरी को बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना है. वहीं 20 फरवरी को लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, रांची, खूंटी, सराकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश के आसार है.
22 को पूर्वी इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना
21 फरवरी को झारखंड के कई जिलों में सुबह-सुबह धुंध छाया रहेगा. 22 फरवरी की बात करें तो इस दिन राज्य के पूर्वी इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना कम है.
TagsRanchi मौसम विभाग अलर्ट1920 झारखंडकई जिलों बारिश आसारRanchi weather department alert20 rain likely in many districts of Jharkhandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





