झारखंड

Ranchi : मंडल मुर्मू को लेकर वायरल चैट, चंपाई ने की सुरक्षा देने की मांग

Tara Tandi
6 Nov 2024 4:01 PM IST
Ranchi : मंडल मुर्मू को लेकर वायरल चैट, चंपाई ने की सुरक्षा देने की मांग
x
Ranchi रांची: सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए देकर सम्मानित करने को लेकर सोशल मीडिया में वायरल मैसेज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गंभीर मामला बताया है. चंपाई सोरेन ने इस चैट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए इसे राजनीति का निम्नतम स्तर करार दिया है. आपने पोस्ट में लिखा है कि ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. झारखंड पुलिस और साहेबंगज पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
चंपाई सोरेन ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और साहेबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी टैग करते हुए कहा है कि मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें. मंडल मुर्मू पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए थे.
Next Story