झारखंड

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रांची रेल मंडल के प्रोजेक्टों की समीक्षा की

Tara Tandi
30 Jun 2024 7:08 PM IST
Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रांची रेल मंडल के प्रोजेक्टों की समीक्षा की
x
Ranchi रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को रांची रेल मंडल में चल रही रेल परियोजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान नगड़ी, नया सराय, हटिया पुलिस मुख्यालय के समीप निर्माणाधीन आरओबी की प्रगति की रिपोर्ट पर चर्चा की गई. साथ ही नामकुम अंडरपास, केतारी बगान ओवर ब्रिज,सिरमटोली फ्लाई ओवर निर्माण में आ रही समस्या पर भी मंथन किया गया. सिल्ली में बांसारूली के समीप बनने वाले अंडर पास और इलू रेल लाइन की कार्य प्रगति की भी मंत्री ने जानकारी ली. समीक्षा के दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह
बिंद्रा सहित अन्य भी मौजूद रहे.
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रेल अधिकारियों से रांची, हटिया, नामकुम, टाटीसिल्वे, गंगाघाट, मुरी, सिल्ली और पिस्का स्टेशन के उन्नयन कार्य की जानकारी ली. इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर चल रहे उन्नयन कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. रेलवे जंक्शन मुरी से बिसरिया गांव तक सड़क निर्माण की दिशा में अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा की गयी. इसमें तेजी लाने का निर्देश मंत्री ने दिया. कडरू, सेंबरटोली के समीप अंडरपास निर्माण के दौरान रास्ता बंद होने से आदिवासी परिवारों को हो रही समस्या पर चर्चा करते इसका समाधान करने को डीआरएम, रांची रेल मंडल को कहा गया.
Next Story