झारखंड
Ranchi: बोकारो से रामगढ़ के रास्ते अवैध कोयला लेकर जा रहे दो ट्रक जब्त
Tara Tandi
26 Oct 2024 8:01 PM IST

x
Ranchi रांची : बोकारो से रामगढ़ के रास्ते अवैध कोयला लेकर जा रहे दो ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार की देर रात बोकारो की तरफ से दो ट्रक अवैध कोयला लेकर घाटो के रास्ते से गुजरने वाले हैं. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी को त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया गया. फिर पुलिस की टीम ने बडगांव-चैनपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग चलाया. उसी दौरान दो ट्रक तेज़ रफ़्तार से बोकारो की तरफ से आ रहे थे, जो पुलिस को देखते ही ट्रक को तेज़ गति से भगाने का प्रयास किया. लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों ट्रकों को पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में ट्रक चालक के द्वारा बताया गया कि एक ही चालान में एक से ज्यादा ट्रिप कर अधिक मुनाफा कमाते हैं.
TagsRanchi बोकारो रामगढ़रास्ते अवैध कोयलादो ट्रक जब्तRanchi Bokaro Ramgarhillegal coal on the waytwo trucks seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





