झारखंड
Ranchi : हटिया स्टेशन से 7.50 लाख के गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार
Tara Tandi
1 July 2024 11:28 AM IST

x
Ranchi रांची : हटिया स्टेशन से 15 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. गिरफ्तार तस्करों में यूपी के बिजनौर जिले के बारापुर थाना क्षेत्र स्थित पुरानपुर निवासी सचिन कुमार और धर्मपुर थाना क्षेत्र के अजितपुरदासी निवासी अक्षित चौधरी शामिल है. दोनों तस्कर उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर हटिया स्टेशन पहुंचे थे. तभी आरपीएफ की टीम ने दोनों को प्लेटफॉर्म तीन से गिरफ्तार कर लिया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये बतायी जा रही है. आरोपी ने पूछताछ से बताया कि गांजा को यूपी में ऊंची कीमत पर बेचने की योजना थी. आरपीएफ रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार की फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट हटिया के साथ मिलकर ऑपरेशन नार्कोस के तहत चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है.
TagsRanchi हटिया स्टेशन7.50 लाखयूपी दो तस्कर गिरफ्तारRanchi Hatia Station7.50 lakhtwo smugglers arrested from UPजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





