झारखंड
Ranchi : रेलवे स्टेशन से 7.22 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tara Tandi
18 July 2024 12:33 PM IST

x
Ranchiरांची : हटिया रेलवे स्टेशन से 7.22 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुआ है. आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी जानकारी कर बताया कि संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान आरपीएफ को एक व्यक्ति पर शक हुआ, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गयी. पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित पाराशर बताया, जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. चेकिंग करने पर उसके बैग से गांजा बरामद किया गया. इस कार्रवाई में एक अन्य साथी विकास कुमार, जो कि बिहार का रहने वाला है, उसे भी दूसरी बोगी से पकड़ा गया. उसके पास भी गांजा बरामद किया गया है. गांजे के पैकेट वजन 14.4 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.22 लाख बतायी गयी. पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उसे गांजा को संबलपुर उड़ीसा से हटिया रांची लाया गया था. फिर इसे ऊंची कीमत पर उत्तर प्रदेश में बेचा जाना था.
TagsRanchi रेलवे स्टेशन7.22 लाख गांजादो तस्कर गिरफ्तारRanchi railway station7.22 lakh ganjatwo smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





